सहरसा (बिहार)।फेनसाहा के युवाओं ने किया भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन, गंगा-जमुनी तहज़ीब की पेश की मिसाल

फेनसाहा के युवाओं ने किया भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन, गंगा-जमुनी तहज़ीब की पेश की मिसाल

राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)।सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के फेनसाहा गांव में युवाओं की पहल पर दारूल उलूम अल अजीजिया मदरसा के प्रांगण में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समुदाय के लोगों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

इफ्तार पार्टी में उपस्थित लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और रमजान की बरकतों के बीच आपसी मोहब्बत, एकता और सद्भाव का संदेश साझा किया। वक्ताओं ने कहा कि रमजान का महीना बरकत और रहमत का महीना होता है और ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेल-मिलाप को मजबूत करने का काम करते हैं।

कार्यक्रम में बुजुर्गों की मौजूदगी और युवाओं की मेहनत ने आयोजन को और खास बना दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करते हैं और समाज को जोड़ने का काम करते हैं।

इस मौके पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह संकुल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम, वीआईपी नेता मिथिलेश विजय, प्रमुख प्रतिनिधि राकेश रौशन, पैक्स अध्यक्ष रमन कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि मशीर आलम, सरपंच मो. एहसान आलम व नौशाद आलम, समिति सदस्य दीपक दास, डॉ. अबुल फरह सजली, पुनपुन यादव, मो. माहिर अली, वासी अहमद, फैजुर रहमान, जियाउद्दीन, हसनैन मोहसिन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इफ्तार पार्टी के आयोजन में युवाओं में मुख्य रूप से मो. आसिफ अलीग, गालिबुल इस्लाम, आकिब इकबाल, चांद इकबाल, तौफीक अहमद, मो. शाहनवाज, ज़हीर खान, आसिफ इकबाल और राजा सहित अन्य युवाओं की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *