भाजपा की बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान पर हुआ विचार-विमर्श
राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)।भारतीय जनता पार्टी की सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ललन कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, नीतियों और कार्यप्रणाली से अवगत कराना है। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाते हुए संगठन को और सशक्त किया जाएगा।
बैठक को राजीव रंजन, ललन कुमार जायसवाल व अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
बैठक में अभियान की रूपरेखा, प्रशिक्षण सत्र के आयोजन तथा कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही तय किया गया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत समय-समय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर महामंत्री भैरव झा, उपाध्यक्ष राजीव रंजन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ललन कुमार जायसवाल, जैनेंद्र कुमार यादव, पिंटू कुमार, राजेन्द्र यादव, दिनेश साह, मिथिलेश यादव, कुंदन कुमार, राजेन्द्र सादा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
























