टेट अनिवार्यता को खत्म करने को लेकर शिक्षकों ने फूका बिगुल, 4 अप्रैल को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन
आजमगढ़। टेट अनिवार्यता खत्म करने को लेकर शिक्षक लामबंद है।अब वे आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है। और संघर्ष की तैयारी में जुट गये है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डाक्टर दिनेश चंद्र शर्मा ने 4 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कूंच करने का एलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान के बाद शिक्षक धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की कवायद तेज कर दिया है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने जनपद के सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष मंत्री एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंत्री व उनके कार्य समिति के सदस्यों शिक्षक शिक्षिकाओं से आह्वान किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐतिहासिक निर्णय ले लिया है कि 4 अप्रैल 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचकर भारत सरकार के समक्ष अपनी बात रखेंगे । उन्होंने कहा कि वे कमर कस कर तैयार हो जाएं। कहा कि प्रदेश में जनपद का प्रतिनिधित्व प्रदेश में सबसे अधिक होना चाहिए । श्री यादव ने कहा कि शिक्षक भर्ती के समय सारी आहर्ता पूरा किया है। अब टेट की अनिवार्यता थोपा जाना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। 4 अप्रैल को दिल्ली पहुंचकर अपनी बात सरकार के समक्ष रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि टेट अनिवार्यता खत्म होने तक संघर्ष जारी रहेगा।























