Sunday, February 15

सहरसा (बिहार) ।तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

राकेश कुमार, सहरसा (बिहार) 

बिहार के सहरसा में जिला उद्यान कार्यालय, सहरसा के तत्वावधान में शुक्रवार को कृषि भवन, सहरसा के प्रांगण में तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रदर्शनी में कोशी प्रमंडल के तीनों जिलों—सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल—से जुड़े लगभग 800 कृषकों ने भाग लिया।

प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी का उद्घाटन कोशी प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त श्री राजेश कुमार (भा०प्र०से०), जिलाधिकारी सहरसा श्री दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार एवं संयुक्त निदेशक (शस्य) सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रदर्शनी में फल, सब्जी, फूल, मशरूम, मसाले, औषधीय पौधे सहित आधुनिक उद्यान तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कृषकों को उन्नत बागवानी तकनीक अपनाने, जैविक खेती एवं मूल्य संवर्धन की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से कृषकों को नई तकनीकों की जानकारी मिलती है, जिससे उनकी आय में वृद्धि संभव है। प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं, जिनमें चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के पदाधिकारी, उद्यान विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *