Sunday, February 15

सहरसा (बिहार)।CMR आपूर्ति का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने आपूर्ति में तेजी लाने के दिए निर्देश

CMR आपूर्ति का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने आपूर्ति में तेजी लाने के दिए निर्देश

राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)

शुक्रवार को जिलाधिकारी सहरसा श्री दीपेश कुमार द्वारा कहरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत CMR संग्रहण केंद्र रहुआ मणि में सिहौल पैक्स की ओर से एसएफसी को आपूर्ति किए गए एक लॉट सीएमआर (दो सौ नब्बे क्विंटल के समतुल्य) का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सीएमआर आपूर्ति कार्य में तेजी लाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध आपूर्ति से चक्रीय व्यवस्था प्रभावी होगी, जिससे शेष किसानों से धान अधिप्राप्ति कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सकेगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सीएमआर की सुचारू आपूर्ति होने से किसानों को लाभ मिलेगा तथा धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रबंधक, एसएफसी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, 15 पैक्स के अध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *