Sunday, February 15

बलिया।वाराणसी जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस द्वारा रोके जाने की समाजवादी पार्टी ने की तीखी निंदा

वाराणसी जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस द्वारा रोके जाने की समाजवादी पार्टी ने की तीखी निंदा

 संजीव सिंह बलिया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की खंडित मूर्ति की वस्तुस्थिति जानने जा रहे उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को गाजीपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा बलपूर्वक रोके जाने की समाजवादी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से बलिया सांसद एवं पूर्व मंत्री व विधायक श्री ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।

 लोकतंत्र की जननी में लोकतंत्र की हत्या: शांतिपूर्ण ढंग से तथ्यपरक जानकारी लेने जा रहे जनप्रतिनिधियों को रोकना अलोकतांत्रिक और सत्ता की तानाशाही का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

  बलिया सांसद और विधायक ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व वाले इस दल को रोककर सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि वह अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए पुलिस को ढाल बना रही है।

  आस्था और महापुरुषों का अपमान: रानी अहिल्याबाई जैसी महान विभूति की मूर्ति का खंडित होना और फिर जांच करने जा रहे नेताओं को रोकना जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ है।

पुलिस द्वारा रोके जाने पर सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल वास्तविकता को जानना और श्रद्धा के केंद्र की मर्यादा की रक्षा करना था। पुलिस का यह दमनकारी व्यवहार हमारे संवैधानिक अधिकारों का हनन है। भाजपा सरकार जनता की आवाज को कुचलना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी महापुरुषों के सम्मान की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगी।”

समाजवादी पार्टी मांग करती है कि सरकार अपनी इस अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली को तुरंत बंद करे और महापुरुषों के सम्मान के साथ हो रहे खिलवाड़ पर प्रदेश की जनता को जवाब दे।

सपा बलिया के उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने बताया कि संसद सनातन पाण्डेय और विधायक ओमप्रकाश सिंह के अलावा गाजीपुर जंगीपुर से सपा विधायक वीरेंद्र यादव,सदर से सपा विधायक जय किशन साहू, गाजीपुर सपा के जिला अध्यक्ष गोपाल जी यादव,विधानसभा अध्यक्ष जय हिन्द सिंह यादव हिमांशु त्रिपाठी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग भी वहां मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *