
साड़ के हमले में वृद्ध महिला की मौत,पुलिस मौके पर
बदायूं। दातागंज तहसील के उसावां थाना क्षेत्र के गांव में एक आवारा सांड ने वृद्ध महिला को पटक-पटक कर मार डाला। घटना के बाद सांड लगभग दो घंटे तक मृत महिला के शव के ऊपर बैठा रहा।
70 वर्षीय प्रेमा देवी उसावा थाना क्षेत्र गुरा की रहने वाली थी उनके दो बच्चे थे प्रेम कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई वह जंगल में लकड़ी मिलने गई थी वहीं छुट्टा आवारा संधाने उन्हें मौके पर पटक पटक कर मार दिया
मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान ने ट्रैक्टर की मदद से किसी तरह शव को सांड के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद शव को गूरा बाईपास रोड पर रख दिया गया।समदर्शी सरोज ने पीड़ित परिवार से बात की और उन्हें सांड को मौके से पकड़ने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उनके साथ सीवीबी दो समदर्शी सरोज भी घटनास्थल पर पहुंचे।
























