
नगर पंचायत उसावां में चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने किया ध्वजारोहण
बदायूं। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह चौहान ने उसावां नगर पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर एक प्रभात फेरी भी निकाली गई।
ध्वजारोहण कार्यक्रम वार्ड मेंबर अनिल सिंह चौहान के साथ संपन्न हुआ।
आज गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत उसावां में भी तिरंगा फहराकर यह उत्सव मनाया गया। एक प्रभात फेरी निकाली गई यह नगर पंचायत उसावा से शुरू होकर ब्लॉक परिसर स्थित गांधी मैदान तक पहुंची। इसमें नगर पंचायत के सभी कर्मचारी और वार्ड मेंबर शामिल हुए।
समारोह के दौरान नगर पंचायत ने सभी दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। उन्हें उपहार भी प्रदान किए गए।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पति अनिल सिंह चौहान, कबी बहन खान, रामसेवक, ध्रुव सिंह चौहान, नारायण गुप्ता, पवन गुप्ता, डीके गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता और राजनीतिक लोग मौजूद रहे।
























