Sunday, February 15

सहरसा जिले के बलवाहाट थाना की बड़ी कार्रवाई, 243 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सहरसा जिले के बलवाहाट थाना की बड़ी कार्रवाई, 243 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी, दोनों भेजे गए न्यायिक हिरासत में

राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)।

 जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत बलवाहाट थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 243 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सरोजा निवासी कृष्ण कुमार सिंह (पिता– नन्दकिशोर सिंह) तथा भोटिया निवासी करण कुमार (पिता– स्व. तारा पौद्दार) के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों के पास से 243 ग्राम गांजा बरामद किया।

इस संबंध में बलवाहाट थाना में मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं बलवाहाट थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *