Sunday, February 15

सहरसा (बिहार) ।निगरानी टीम की सहरसा में रेड, खगड़िया कनेक्शन में कसा शिकंजा; लाखों कैश और जेवर बरामद

निगरानी टीम की सहरसा में रेड, खगड़िया कनेक्शन में कसा शिकंजा; लाखों कैश और जेवर बरामद

राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार) 

सहरसा जिले के पॉश इलाके कृष्णा नगर वार्ड-37 में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने एक आवास पर धावा बोल दिया। भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने दोपहर से लेकर रात तक घर का कोना-कोना खंगाला। यह कार्रवाई निगरानी थाना कांड संख्या 4/26 दिनांक 08/01/2026) के सिलसिले में की गई है। डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से करीब 5.5 घंटे दोपहर 2:30 से रात 8:00 बजे तक सघन तलाशी अभियान चलाया।

गद्दे-अलमारी खंगाले, लाखों कैश बरामद…...

निगरानी टीम ने आवास के कमरों, अलमारियों और लॉकर की बारीकी से जांच की। सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी जिसमें कुल नकद 3 लाख 56 हजार 900 रुपये मिले। टीम ने 3 लाख रुपये जब्त कर लिए, जबकि 56,900 रुपये मानवीय आधार पर घरेलू खर्च के लिए छोड़ दिए। वहीं ज्वैलरी मद में सोने की दो चेन और एक अंगूठी बरामद किया। एलआईसी (इंश्योरेंस) और फिक्स्ड डिपॉजिट समेत कई अहम वित्तीय कागजात जब्त भी जब्त किए गए हैं।

खगड़िया जिले से जुड़े हैं तार….

छापेमारी का नेतृत्व कर रहे डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई खगड़िया में हुई गिरफ्तारी की अगली कड़ी है। वहां कार्रवाई उपरांत सहरसा स्थित इस आवास पर दबिश दी गई। निगरानी ब्यूरो अब जब्त किए गए दस्तावेजों और संपत्ति का मिलान आय के ज्ञात स्रोतों से करेगी। वहीं निगरानी टीम ने तलाशी छापेमारी उपरांत कानूनी प्रक्रिया का पालन करते घर के सदस्यों को अपनी तलाशी दी और उसके बाद ही आवास से बाहर निकले। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।यहां बताते चलें कि खगड़िया में निगरानी विभाग ने शुक्रवार को ही एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डीआरडीए परिसर स्थित अभियंत्रण संगठन कार्यालय में तैनात प्रमंडलीय लेखा अधिकारी शिशिर कुमार राम को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसी सिलसिले में सहरसा में भी निगरानी की उपरोक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *