
थाना बरसठी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, घर से नाराज़ होकर गये तीन बालक एक साथी समेत बरामद
जौनपुर। थाना बरसठी क्षेत्र के ग्राम पाली से ग़ुस्से में घर से निकले तीन नाबालिग बालकों को पुलिस ने उनके एक अन्य साथी के साथ सकुशल बरामद कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 जनवरी 2026 को वादी हवलदार गौतम निवासी ग्राम पाली ने थाना बरसठी में तहरीर देते हुए बताया कि उनका पोता रामकिसन गौतम (13 वर्ष) एवं उसके साथी आनन्द गौतम (14 वर्ष) तथा छोटू गौतम (14 वर्ष) बिना बताए घर से कहीं चले गये। वहीं पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह, ,अनिल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल यादवेन्द्र यादव तथा कांस्टेबल शेरबहादुर यादव की टीम ने तलाश शुरू की। विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चारों बालकों को बरसठी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। बरामद बच्चों में चौथा बालक अरुण गौतम (12 वर्ष) भी शामिल था।
पूछताछ में बालकों ने बताया कि घर पर डांट-फटकार लगने से वे नाराज़ होकर ट्रेन से जौनपुर चले गये थे और वापस लौटते समय पुलिस ने उन्हें बरसठी स्टेशन से पकड़कर सुरक्षित थाना ले आई। बालकों ने स्पष्ट कहा कि उन्हें किसी ने बहलाया-फुसलाया नहीं, वे स्वयं ही घर से निकले थे।
पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील रवैये से चारों बच्चे सकुशल मिल गये, जिसके लिए स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस टीम की सराहना की जा रही है।
























