Sunday, February 15

लखनऊ।स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की टीम ने किया वीरांगना अवंती बाई महिला अस्पताल का निरीक्षण

स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की टीम ने किया वीरांगना अवंती बाई महिला अस्पताल का निरीक्षण

एफआरयू की सुविधाएं जांची, ओपीडी से लेकर ऑक्सीजन प्लांट तक सब कुछ परखा

लखनऊ। महिलाओं और नवजातों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में शुक्रवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, उत्तर प्रदेश शासन के तहत स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) के तहत संचालित व्यवस्थाओं को कसौटी पर कसा गया।

राज्य स्तर से आई टीम में डॉ. राजश्री चौधरी, नोडल अधिकारी डॉ. निशांत निर्वाण और समन्वय अधिकारी  तृप्ति श्रीवास्तव शामिल रहीं। टीम ने निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार अस्पताल की ओपीडी, लेबर रूम, मैटरनिटी ओटी, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, एसएनसीयू, मैटरनिटी वार्ड, फार्मेसी, किचन व लॉन्ड्री, ऑक्सीजन प्लांट और मिनी स्किल लैब का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं। टीम ने अस्पताल में दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए भविष्य में सुविधाओं के और अधिक सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया।

भ्रमण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. रेनू पंत,डॉ.सलमान, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. दीपक कुमार आजाद, मो.आसिफ, मात्रिका  किरण लता सोनकर व  लालमती, नर्सिंग स्पेशलिस्ट  कीर्ति तिवारी सहित चिकित्सालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *