
मोबारकपुर पंचायत के पुरैनी गांव निवासी अब्दुस सुभान का निधन, शोक की लहर
राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)
सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत मोबारकपुर पंचायत के पुरैनी गांव निवासी जनाब अब्दुस सुभान उर्फ सुभान चाचा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने पटना स्थित पारस अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार मरहूम पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और पटना में उनका उपचार जारी था।
अब्दुस सुभान अपनी मिलनसार प्रवृत्ति, सरल स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के लिए क्षेत्र में विशेष रूप से जाने जाते थे। उनके निधन से इलाके ने एक सम्मानित और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति को खो दिया है।
शोक संदेश देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
























