Sunday, February 15

आजमगढ़।वरिष्ठ पत्रकार रामजतन चौहान का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में टूटी दलीय सीमाएं 

वरिष्ठ पत्रकार रामजतन चौहान का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में टूटी दलीय सीमाएं 

आजमगढ़। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत वामपंथी विचारक वरिष्ठ पत्रकार राम जतन चौहान पंच तत्व में विलीन हो गये।वे मंगलवार को प्रातः 6 -50 पर अंतिम सांसें लीं। राजतन चौहान जनपद के तहबरपुर थाने के रैसिंहपुर गांव के निवासी थे । श्री चौहान लगभग 72 वर्ष के थे। मंगलवार को प्रातः हृदय गति रुक जाने से देहांत हो गया । निधन की खबर सुनते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी। घर पर शांत्वना देने वालों का तांता लग गया।राम जतन जी के कुल तीन पुत्र व तीन पुत्रियां है। राम रतन जी का अंतिम संस्कार दत्तात्रेय धाम पर किया गया । अंतिम संस्कार में विभिन्न दलों के राजनीतिक लोग के आलावा पत्रकार समाजसेवी पहुंचे थे। अंतिम संस्कार में कांग्रेस के मिर्जापुर ब्लाक अध्यक्ष अजमल तथा संतलाल त्यागी, समाजवादी पार्टी के इसरार अहमद , समाजवादी पार्टी के निजामाबाद विधानसभा अध्यक्ष अशोक यादव भोला , इंजीनियर लाल चंद यादव पहलवान, भारतीय जनता पार्टी के मनोज राय, पंकज राय, अजय राय , संजय सिंह, राकेश पाठक, श्याम जी उपाध्याय, कृष्ण मोहन उपाध्याय, काशी नाथ यादव, अभिषेक पाण्डेय,खुननू यादव,राम सूरत भारती, विजेन्द्र सेनानी, काशी नाथ यादव, अबुल कैश सहित बड़ी संख्या में लोगों मौजूद रहे । श्री चौहान ने अपने पत्रकारिता 1980 में फैजाबाद से प्रकाशित जन् मोर्चा अखबार से शुरू किया। 1986 से 2000 तक आज अखबार के लिए कार्य किया। इसके बाद दैनिक जागरण में अपनी सेवा 2000 से 2021तक देते रहे। 2021 में दैनिक जागरण से सेवानिवृत होने के बाद खुद का अपना अखबार गांव जवार निकालकर इसका संपादन करना शुरू किया। रामजतन चौहान का जहां तेवर दिखा था वही व्यक्तिगत रूप से बहुत ही मिलनसार और मृदुल स्वभाव के थे। उन्होंने ने कभी खबरो से समझौता नहीं किया। जीवन के अंतिम समय तक समाज की बात करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *