
बहमनी जेरिएट्रिक रिहैबिलिटेशन सेंटर और आयुर्वेद अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
रांच।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बहमनी जेरिएट्रिक रिहैबिलिटेशन सेंटर एवं आयुर्वेद अस्पताल में शनिवार को भव्य एवं सार्थक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल के निदेशक सुसारी कोंगारी के निर्देशन में हुआ, जिसका प्रायोजन जीवाकबर्ग पेन इंस्टीट्यूट के डीन डॉ. ज्ञान प्रकाश एवं संरक्षक डॉ. धनंजय शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. ज्ञान प्रकाश ने योग और ध्यान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “योग और ध्यान का वर्तमान ज्ञान जीवन की औषधि है।” उन्होंने बताया कि भारत के प्राचीन चिकित्सा विज्ञान में योग को मानसिक, शारीरिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के संतुलन का प्रभावी माध्यम माना गया है।
उन्होंने कहा कि योग चिकित्सा की एक ऐसी कला है जो यम और नियमों के माध्यम से जीवन के सच्चे ज्ञान की ओर ले जाती है। यह मनुष्य को मनोविज्ञान और सनातन ज्ञान से परिचित कराता है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाएं सीखीं और अभ्यास किया। आयोजन का उद्देश्य न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि पर्यावरण और मानवता के कल्याण को समर्पित था।
अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग दिवस जैसी पहलें आधुनिक जीवन में संतुलन और सकारात्मकता लाने का सशक्त माध्यम बन सकती हैं।
























