Tuesday, February 17

बलिया

बलिया।कंपोजिट विद्यालय रानीगंज नित्य अर्जित करता उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियां।

बलिया।कंपोजिट विद्यालय रानीगंज नित्य अर्जित करता उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियां।

उत्तर प्रदेश, बलिया
कंपोजिट विद्यालय रानीगंज नित्य अर्जित करता उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियां। मंटू मिश्रा बैरिया बलिया !शिक्षा क्षेत्र बैरिया स्थित कंपोजिट विद्यालय रानीगंज बाजार ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस बार विद्यालय के आठ प्रतिभाशाली छात्रों ने अटल आवसीय विद्यालय, राष्ट्रीय छात्र वृति परीक्षा व आश्रम पद्यति विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुकदेव पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय के कक्षा पांचवी की छात्रा नैन्सी गुप्ता का चयन अटल आवासीय विद्यालय आजमगढ़ के लिए हुआ है जबकि इसके पूर्व विद्यालय के चार छात्रों का राष्ट्रीय छात्र वृति परीक्षा तीन बच्चों का आश्रम पद्यति विद्यालय के लिए चयन हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया पंकज कुमार मिश्र ने नैन्सी के सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विद्य...
बलिया।उप्र प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री व सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ागांव के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर उपाध्याय का हृदयगति रुकने से निधन।

बलिया।उप्र प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री व सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ागांव के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर उपाध्याय का हृदयगति रुकने से निधन।

उत्तर प्रदेश, बलिया
उप्र प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री व सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ागांव के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर उपाध्याय का हृदयगति रुकने से निधन। संजीव सिंह बलिया।श्री अन्नू राय इ ०का० चौरा, बलिया प्रबन्ध समिति के वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य, श्री सिद्धेश्वर नाथ इ ० का ० कोटवा नरायनपुर , बलिया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जूनियर हाई स्कूल नवरतनपुर सहित कई विद्यालयों के प्रबंध समितियों से जुड़े व सुभाष इ० का० ताड़ी बड़ागाँव के प्रधानाचार्य के पद पर कार्य कर चुके डॉ चन्द्रशेखर उपाध्याय जी का आज दिनांक09.04.2025 को प्रातः ही मेदान्ताअस्पताल लखनऊ में हृदयगति रुकने से निधन हो गया । स्वर्गीय चन्द्रशेखर उपाध्याय के निधन का समाचार सुनते ही समाज के हर वर्ग में शोक की लहर दौड़ गयी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने अपने शोक संवेदना में कहा कि स्व.चंद्रशेखर उपाध्याय...
बलिया।न्याय पंचायत सवन मे स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली।

बलिया।न्याय पंचायत सवन मे स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली।

उत्तर प्रदेश, बलिया
न्याय पंचायत सवन मे स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली। संजीव सिंह बलिया| जिले के ब्लॉक चिलकहर  की  न्याय पंचायत सवन में  सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान रैली संजय कुमार वर्मा नोडल संकुल के देख-रेख में रैली निकाली गयी ।इस रैली को खंड शिक्षा अधिकारी चिलकहर  हिंमाशु कुमार सिंह  और ग्रामप्रधान प्रतिनिधि  रविन्द्र कन्नौजिया  द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया| इस दौरान बच्चे अपने हाथों मे रंग बिरंगी झण्डियां तथा शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। मम्मी पापा हमें पढाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ। एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया जन-जन तक पहुंचाया। "हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा", "एक दो तीन चार, साक्षरता की जय-जयकार", "लड़का-लड़की एक समान, यही संकल्प यही अभियान", "कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार"  आदि नारे लगाते हुए...
बलिया।भाजपा ने नगरा में कराया सक्रिय सदस्य सम्मेलन 

बलिया।भाजपा ने नगरा में कराया सक्रिय सदस्य सम्मेलन 

उत्तर प्रदेश, बलिया
भाजपा ने नगरा में कराया सक्रिय सदस्य सम्मेलन   ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)।विधानसभा बेल्थरारोड के नगरा मण्डल भाजपा "सक्रिय सदस्य सम्मेलन" पाण्डेय मैरेज हाल में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि देश की दिशा विहिन विषम परिस्थिति में भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। इसके पूर्व जनसंघ के रुप में हमारी सन् 1977 में जनता पार्टी की मिली जुली सरकार बनाने में प्रमुख भुमिका रही। उन्होंने आज के परिवेश की चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत भारत के अधिकाधिक प्रान्तों में भाजपा की सरकार हैं। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो अपने पूराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हुए आगे बढ़ती चली आ रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक धनञ्जय क़ानौजिया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी छठ्ठू राम, शेषनाथ आचार्य, अध्यक्षता सूर्यप्रकाश सिंह मण्डल अध्यक्ष नगरा, संचालन ...
बलिया।स्वास्थ्य व्यवस्था और होगी बेहतर, नगरा के अधीक्षक ने एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी।

बलिया।स्वास्थ्य व्यवस्था और होगी बेहतर, नगरा के अधीक्षक ने एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी।

उत्तर प्रदेश, बलिया
स्वास्थ्य व्यवस्था और होगी बेहतर, नगरा के अधीक्षक ने एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी। ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर बनाने के लिए नगरा के मुख्य अधीक्षक डॉ राहुल सिंह ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। अब आने वाले दिनों में इलाज की सुविधा और भी सुचारू होने वाली है। बता दें कि अब गांव से बीमार व्यक्ति और रोड एक्सीडेंट को अस्पताल आने में ये मददगार साबित होंगी। एंबुलेंस सेवा को नगरा के अधीक्षक डॉ राहुल सिंह जिला प्रभारी हरेंद्र व एमटी विधि चन्द चौहान, कृष्ण मुरारी गुप्त, विकाश कुमार ,प्रकृति शर्मा, अखिलेश व रीमा यादव और एम्बुलेंस चालक नन्द कुमार ,प्रेमचंद चौहान, नन्दगोपाल कौशल व शिवा राव आदि के साथ विधि-विधान से पूजन कर शुभारंभ किया। डॉ राहुल सिंह ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा सभी तरह की चिकित्सकीय सेवाएं देंगी तो 102 की सेवा महिलाओं के लिए रहेगी। और हमारे यहां जितने भी मौज...
बलिया।पी एम श्री स्कूल अमृतपाली: वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

बलिया।पी एम श्री स्कूल अमृतपाली: वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

उत्तर प्रदेश, बलिया
पी एम श्री स्कूल अमृतपाली: वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह भाव विभोर बच्चों ने कृतज्ञता के साथ विद्यालय को कहा अलविदा  मंटू मिश्रा बलिया। जिला मुख्यालय से सटे पी एम श्री विद्यालय अमृतपाली में सोमवार को वार्षिकोत्सव सह विदाई एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 5वी कक्षा के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भावपूर्ण विदाई देने के साथ ही प्रबंध समिति एवं अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को लेकर स्कूल परिसर अन्य दिनों की अपेक्षा बेहद गुलजार था। लेकिन, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के चेहरे पर उदासी की झलक साफ दिख रही थी। विद्यालय परिवार की तरफ से आयोजित समारोह में स्थानीय बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, अभिभावक व सामाजिक सरोकार से जुड़े लोग जुटे हुए थे। गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में द्वीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कर बच्चो को प्...
बलिया।न्यायालय के आदेश पर 2683.6 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया ।

बलिया।न्यायालय के आदेश पर 2683.6 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया ।

उत्तर प्रदेश, बलिया
न्यायालय के आदेश पर 2683.6 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया ।  ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)।काफी समय से थानों में अवैध शराब जमा है जिसके निस्तारण हेतु विशेष पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुपालन में जनपद में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मादक पदार्थ के अधिग्रहण, भण्डारण, निस्तारण/विनष्टीकरण तथा न्यायिक पर्यवेक्षण हेतु निर्गत निर्देशों के अनुक्रम में जनपद में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया है । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण में थाना नगरा पुलिस द्वारा गठित टीम के साथ अवैध शराब का विनिष्टीकरण कराया गया ।  इसी क्रम में जनपद से थाना नगरा पर अवैध शराब के संबंधित 239 पंजीकृत अभियोगों से संबंधित माल के निस्तारण हेतु मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया म...
बलिया।नगरा बाजार के सड़क चौडीकरण के लिए हुआ भूमि पूजन।

बलिया।नगरा बाजार के सड़क चौडीकरण के लिए हुआ भूमि पूजन।

उत्तर प्रदेश, बलिया
नगरा बाजार के सड़क चौडीकरण के लिए हुआ भूमि पूजन।  संजीव सिंह बलिया।नगरा बाजार सड़क चौड़ीकरण के लिए कार्यदायी संस्थान सीएसआईएल के डायरेक्टर रमेश सिंह व रसड़ा विधायक मा० उमाशंकर सिंह के पुत्र यूकेश सिंह के द्वारा नगरा सड़क का भूमिपूजन किया गया। रमेश सिंह ने कहा कि नगरा गड़वार मोड़ से यूनियन बैंक तक 15 मीटर सड़क चौडीकरण होगा। इसके लिए बीच सड़क से 712 मीटर दोनों तरफ रहेगा। किनारे पर नाली व बीच में डिवाइडर बनूंगा। इस अवसर पर नगरा सड़क के कार्य शुभारंभ में जयप्रकाश जायसवाल (भाजपा जिला संयोजक, आईटी विभाग बलिया), रितेश यादव, पिंटू यादव, मुकेश सिंह, निर्भय प्रकाश, अखिलेश कुशवाहा, संजय सोनी पत्रकार बन्धु आदि स्थानीय नागरिक रहे।...
बलिया।उच्च प्राथमिक विद्यालय नवकागांव ,बैरिया: वार्षिकोत्सव सह विदाई कार्यक्रम सम्पन्न ।

बलिया।उच्च प्राथमिक विद्यालय नवकागांव ,बैरिया: वार्षिकोत्सव सह विदाई कार्यक्रम सम्पन्न ।

उत्तर प्रदेश, बलिया
उच्च प्राथमिक विद्यालय नवकागांव ,बैरिया: वार्षिकोत्सव सह विदाई कार्यक्रम सम्पन्न । मंटू मिश्रा बैरिया (बलिया)। बस इतना ही संग था हमारा तुम्हारा,जाओ बच्चो खुश रहना ये है आशीष हमारा* गीत की पंक्तियों के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय नवकागांव के प्रधानाध्यापक संजीत तिवारी ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर कक्षा आठ के बच्चों को विद्यालय से विदा किया। बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा किआप हमसे दूर नहीं जा रहे हैं, आप विकास के पथ पर अग्रसर हों, विद्यालय का नाम रोशन करें। बता दें कि शनिवारको शिक्षा क्षेत्र बैरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय नवकागांव में कक्षा 8के बच्चों का विदाई सह वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मां सरस्वती की पूजा अर्चना से कार्यक्रम की शुरुआत कर ने सभी बच्चों में मिठाई, लघु उपहार एवं प्रमाणपत्र का वितरण किया। विद्यालय के इस भावुक पल में बच्चों ने एक दूसरे के साथ...
बलिया।भू-माफियाओं के चंगुल से आबादी की भुमि निकालकर प्रशासन ने बोर्ड लगाया।

बलिया।भू-माफियाओं के चंगुल से आबादी की भुमि निकालकर प्रशासन ने बोर्ड लगाया।

उत्तर प्रदेश, बलिया
भू-माफियाओं के चंगुल से आबादी की भुमि निकालकर प्रशासन ने बोर्ड लगाया।  ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। नगरा नगर पंचायत में आबादी की भुमि को बेचने के लिए कुटरचना का पर्दाफाश होते ही राजस्व प्रशासनिक टीम ने किसी भी तरह कार्य से निषेधाज्ञा जारी करते हुए बोर्ड लगाया है। जिसे भू-माफियाओं में हडकम्प की स्थिति बन गयी। शनिवार को नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों को बुलडोजर के साथ देखते ही भू-माफिया भाग गये। फिर क्या था भू-माफियाओं में हडकम्प मंच गया और एक तरफ भाग में हुए निर्माण के लोगों को चेतावनी देकर प्लाटिंग करके निर्माण कर कुछ बाऊण्ड्री भी बनाया गया है उस स्थल पर बोर्ड लगा दिया गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक गिरजा शंकर सिंह, लेखपाल राहुल कुमार वर्मा सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।...