Tuesday, February 17

बलिया

बलिया।शिक्षा या धोखा? नगरा की अवैध कोचिंग सेन्टरों पर छापा कब?”

उत्तर प्रदेश, बलिया
“शिक्षा या धोखा? नगरा की अवैध कोचिंग सेन्टरों पर छापा कब?” अमर बहादुर सिंह बलिया शहर ।नगरा कस्बे में एक बार फिर अवैध और गैर-मान्यताप्राप्त कोचिंग संस्थानों का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। शिक्षा के नाम पर छात्रों और अभिभावकों से भारी-भरकम फीस वसूली जा रही है, लेकिन न तो इन संस्थानों के पास किसी तरह की सरकारी मान्यता है, न ही उचित आधारभूत सुविधाएं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगरा के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, चट्टी और आस-पास के मोहल्लों में दर्जनों कोचिंग संस्थाएं संचालित हो रही हैं। इनमें से अधिकतर न किसी शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं और न ही पंजीकृत। बावजूद इसके, धड़ल्ले से इनका संचालन हो रहा है। शिक्षकों की योग्यता भी संदिग्ध बताई जा रही है। छात्रों और अभिभावकों ने बताया कि इन कोचिंग संस्थानों में कक्षा 6 से लेकर स्नातक स्तर तक की तैयारी करवाई जाती है। परंतु कहीं भी बैठने की ...
बलिया।मध्य प्रदेश के दतिया में मधुकर सारस्वत सम्मान 2025 से सम्मानित हुए बलिया के विद्वान डॉ विद्यासागर उपाध्याय 

बलिया।मध्य प्रदेश के दतिया में मधुकर सारस्वत सम्मान 2025 से सम्मानित हुए बलिया के विद्वान डॉ विद्यासागर उपाध्याय 

उत्तर प्रदेश, बलिया
मध्य प्रदेश के दतिया में मधुकर सारस्वत सम्मान 2025 से सम्मानित हुए बलिया के विद्वान डॉ विद्यासागर उपाध्याय   संजीव सिंह बलिया।अपने एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के दतिया में बलिया निवासी ख्यातिलब्ध दार्शनिक और साहित्यकार डॉ विद्यासागर उपाध्याय को दतिया के विद्वत समाज द्वारा प्रतिष्ठित मधुकर स्मृति सम्मान 2025, प्रशस्ति पत्र,अंगवस्त्रम् ,पुष्पहार और अनेक ग्रंथ भेंट करके सम्मानित किया गया। ज्ञानपीठ और साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त चार विद्वानों,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साहित्यकारों की उपस्थिति में डॉ विद्यासागर उपाध्याय ने मधुकर शोध संस्थान द्वारा स्थापित बड़े बहादुर जू की हवेली स्थित मधुकर भवन का उद्घाटन किया।बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता डॉ विद्यासागर ने निर्धारित 'वैशेषिक दर्शन एवं नव परमाणुवाद' विषयक पर उपस्थित विद्वत समाज के समक्ष लगभग एक घंटे का सारगर्भित व्याख्यान दिया। डॉ विद...
(नगर क्षेत्र)।उच्च प्राथमिक विद्यालय चौक में समर कैंप से बच्चों की पढ़ाई की क्षमता विकसित:समर कैंप में कब्बड्डी, वालीवाल खेलों के गुर सीखे।

(नगर क्षेत्र)।उच्च प्राथमिक विद्यालय चौक में समर कैंप से बच्चों की पढ़ाई की क्षमता विकसित:समर कैंप में कब्बड्डी, वालीवाल खेलों के गुर सीखे।

उत्तर प्रदेश, बलिया, बलिया
नगर क्षैत्र बलिया।उच्च प्राथमिक विद्यालय चौक में समर कैंप से बच्चों की पढ़ाई की क्षमता विकसित:समर कैंप में कब्बड्डी, वालीवाल खेलों के गुर सीखे।  संजीव सिंह बलिया।नगर क्षैत्र में पड़ने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय चौक नगर क्षैत्र बलिया में बता दें कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में इस बार एक अनूठी पहल ग्रीष्मावकाश मे किया गया है बीते 21 मई से 10 जून तक बच्चों संग ,समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है ।इस समर कैम्प के सफल संचालन के लिए सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी ,ब्लॉक के अकादमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) गण को निरीक्षण/ अनुश्रवण हेतु जिम्मवारी दी गयी ।जनपद के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं संविलियन विद्यालयों में यह कार्यक्रम चल रहा है । समर कैंप के सफल संचालन के लिये जनपद के सभी शिक्षा मित्र और अनुदेशकों की विद्यालवार ड्यूटी लगायी गयी है !उच्च प्राथमिक विद्यालय चौक में नित नये मुख्य ...
बलिया।बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

बलिया।बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

उत्तर प्रदेश, बलिया
बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न  ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। स्थानीय थाना परिसर में ईद-उल अजहा (बकरीद) त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष कौशल पाठक, तहसीलदार राजेश यादव उपस्थित रहे. बैठक में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि बकरीद का त्यौहार शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया जाए। शासन की गाइड लाइन को किसी प्रकार से कोई उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. कहा कि किसी भी सार्वजनिक का स्थान पर जानवरों की कुर्बानी न दिया जाए. बैठक में स्थानीय नगर पंचायत के साथ ही ग्रामीण अंचलों के गणमान्य जन मौजूद रहे। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, एडवोकेट सफीक अहमद, पप्पू कुरैशी, जुल्फिकार राईन, नसीम इराकी, यूनुश अहमद, प्रह्लाद सिंह, काशीनाथ जायसवाल आदि रहे।...

बलिया।नगरा पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड संशोधन के नाम पर अवैध वसूली, लोग परेशान

उत्तर प्रदेश, बलिया
नगरा पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड संशोधन के नाम पर अवैध वसूली, लोग परेशान अमर बहादुर सिंह बलिया शहर  नगरा (बलिया)।नगरा क्षेत्र के मुख्य डाकघर (पोस्ट ऑफिस) में आधार कार्ड में संशोधन कराने आए लोगों से निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे वसूले जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मामूली संशोधन — जैसे नाम, जन्मतिथि या पते में बदलाव — के लिए भी कर्मचारियों द्वारा ₹100 से ₹200 तक अतिरिक्त वसूली की जा रही है, जबकि सरकार द्वारा तय शुल्क मात्र ₹50 है। लोगों ने की कार्यवाही की मांग नगरा नगर पंचायत के निवासी बिन्नी देवी ने बताया, “मैं अपने बेटे के आधार कार्ड में मोबाइल लिंक कराने गई थी। वहाँ मौजूद कर्मचारी ने ₹100 मांगे और यह भी कहा कि पैसे नहीं दोगे तो काम नहीं होगा।” इस तरह की शिकायतें कई ग्रामीणों ने की हैं, जो रोज़ डाकघर के चक्कर काटते हुए थक चुके हैं। सरकारी नियमों की हो रही ...
बलिया।राष्ट्र को समर्पित शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन सम्पन्न 

बलिया।राष्ट्र को समर्पित शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन सम्पन्न 

उत्तर प्रदेश, बलिया
राष्ट्र को समर्पित शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन सम्पन्न   ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में चल रहे सप्त दिवसीय बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन शनिवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ क्षेत्र संयोजक श्रीमान पुर्णेंदु जी भाई साहब और पूजनीय भरत दास जी( मौनी बाबा) के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मौनी बाबा का आशीर्वचन और क्षेत्र संयोजक जी का बौद्धिक प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने कहा सदियों से चले आ रहे इन संस्थाओं की देश रक्षक राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत रहा है। आज के परिवेश में ऐसे कार्यक्रम की आवश्यकता और बढ़ जा रही है। जिससे समाज में बढ़ती अशुद्धता पूर्ण वातावरण में सुधार लाकर सांस्कृतिक धरोहर के आधार को मजबूती प्रदान करके आगे चला जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय डा. विजय नारायण सिंह गोपाल जी के द्वारा किया गया तत्पश्चात मेरे द्व...
बलिया।समर कैंप में बच्चों में दिख रहा जोश, मस्ती के साथ सीख रहे जीवन कौशल

बलिया।समर कैंप में बच्चों में दिख रहा जोश, मस्ती के साथ सीख रहे जीवन कौशल

उत्तर प्रदेश, बलिया
समर कैंप में बच्चों में दिख रहा जोश, मस्ती के साथ सीख रहे जीवन कौशल  संजीव सिंह बलिया।हनुमान गंज ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठहुली में 21 मई से 10 जून तक चलने वाले समर कैम्प में 6 वी से 8वी तक के विद्यार्थि इसमें उत्साह से भाग ले रहे हैं।स्कूल परिसर खेल, कला और आत्म-उद्बोधन की गतिविधियों से गुलजार हो रहा है। ज़ुम्बा, मैजिक शो, क्लैप योगा, आर्ट एंड क्राफ्ट, बाउंसी कैसल और पॉटरी मेकिंग बच्चों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना है।बच्चे इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हर गतिविधि में आनंद, ऊर्जा और रचनात्मकता का संगम देखने को मिल रहा है। कैम्प का संचालन कर रहे शिक्षा मित्र श्याम सुंदर तिवारी एवं अमिता चौबे ने कहा, समर कैंप बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। इससे उनमें सामाजिक सहभागिता, आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता बढ़ती है।...
बलिया।नरही नगरा में बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन 21 जिलों के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सीखे रक्षा के गुण 

बलिया।नरही नगरा में बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन 21 जिलों के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सीखे रक्षा के गुण 

उत्तर प्रदेश, बलिया
नरही नगरा में बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन 21 जिलों के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सीखे रक्षा के गुण ।  संजीव सिंह बलिया। जिले के नगरा नरही नरहेजी महाविद्यालय में विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल का साप्ताहिक शौर्य प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। गोरक्ष प्रांत के 21 जिलों से 200 से अधिक बजरंगी सम्मिलित हुए प्रशिक्षण वर्ग 25 मई से शुरू हुआ था जिसमें बलिया आजमगढ़ गोरखपुर महाराजगंज बस्ती कुशीनगर देवरिया सिद्धार्थनगर विभाग से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया प्रशिक्षण में निशानेबाजी रस्सी रोहड़,दंड प्रहार,ब्रिज चढ़ाई,प्रशिक्षण आपदा प्रबंधन जैसी विधाओं का अभ्यास कराया गया मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संयोजक पूर्णेन्दु जी भाई साहब एवं विशिष्ट अतिथि पूज्य संत मौनी बाबा भरत दास जी ने बजरंगबली भारत माता और प्रभु श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि भारत को...
बलिया।समर कैम्प- कम्पोजिट विद्यालय रानीगंज:- छात्रों को मिल रहा व्यावहारिक ज्ञान।

बलिया।समर कैम्प- कम्पोजिट विद्यालय रानीगंज:- छात्रों को मिल रहा व्यावहारिक ज्ञान।

उत्तर प्रदेश, बलिया
समर कैम्प- कम्पोजिट विद्यालय रानीगंज:- छात्रों को मिल रहा व्यावहारिक ज्ञान।  संजीव सिंह बलिया। जनपद के विकास खण्ड बैरिया में स्थित कम्पोजिट विद्यालय रानीगंज में विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन शिविर चल रहा है।इस कैंप में बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कैम्प में विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के अलावा रोचक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है ताकि उनमें नेतृत्व क्षमता और सामाजिक कौशल का विकास हो सके । इसी क्रम में शिविर में शनिवार को विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। कैम्प में जीवन ज्योति एवं संजीव तिवारी ने छात्रों को किचन ड्रेस, एप्रन और टाई के साथ फल संरक्षण एवं आचार बनाने की विधि बताई।इनका का कहना है कि इसशिविर से छात्रों को आत्मनिर्भर, रचनात्मक और जिम्मेदार नागरिक बनाने में मदद मिलेगी।...
बलिया।कंपोजिट विद्यालय भीखा छपरा के छात्रों में आत्मविश्वास की नई उड़ान, समर कैंप मे दिख रहा दम

बलिया।कंपोजिट विद्यालय भीखा छपरा के छात्रों में आत्मविश्वास की नई उड़ान, समर कैंप मे दिख रहा दम

उत्तर प्रदेश, बलिया
कंपोजिट विद्यालय भीखा छपरा के छात्रों में आत्मविश्वास की नई उड़ान, समर कैंप मे दिख रहा दम  संजीव सिंह बलिया!बैरिया:गर्मी की छुट्टियों में भी छात्र छात्राओं की सीखने की ललक को पंख मिल रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र बैरिया के कम्पोजिट विद्यालय भीखा छपरा में चल रहे समर कैंप्स में बालक व बालिकाओं ने न केवल रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया, बल्कि आत्मरक्षा, योग आत्म रक्षा साइबर क्राइम और स्वावलंबन जैसी गतिविधियां सिखाई गईं।छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास से भाग लिया। कैम्प के प्रतिभागी एवं संचालक गड़ मिलकर समर कैंप को सफल और स्मरणीय बनाने में जुटे हुए हैं।...