
रसड़ा में विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न, रामोत्सव और बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण की घोषणा
संजीव सिंह बलिया/रसड़ा। विश्व की सबसे बड़ी संगठन सनातन संस्कृति की धरोहर को आगे बढ़ाने वाले विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल रसड़ा जिला की जिला बैठक बुधवार को नगर की एक निजी विद्यालय में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने कहा कि इस वर्ष भी प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव (रामोत्सव) का कार्यक्रम प्रखंड एवं ग्राम स्तर पर मनाया जाएगा। इसके साथ ही बजरंग दल का एक दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा, जिससे युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाकर राष्ट्र रक्षा एवं कल्याण के लिए प्रेरित किया जा सके।जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में नवीन दायित्वों का ‘ॐ’ की ध्वनि से संकल्पित मनोनयन किया गया। जिला मंत्री अरविंद मिश्रा ने सीयर प्रखंड अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, गड़वार प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह, चिलकहर प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, मंत्री अंकुर तिवारी, रसड़ा नगर सह संयोजक अंशु सोनी को नए पदाधिकारी घोषित किया। सभी को अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया गया।बैठक में प्रांत सह मीडिया प्रमुख अजय श्रीवास्तव, रसड़ा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल, बलिया विभाग संयोजक दीपक गुप्ता, जिला संयोजक प्रतीक राय, जिला सह मंत्री अभिनंदन सिंह, जिला सह संयोजक विपिन गुप्ता सोनू, आलोक मिश्रा, मार्कंडेय सोनी, विजय शर्मा, रिंकू सिंह, रमेश चौरसिया, नगरा प्रखंड अध्यक्ष प्यारेलाल पाण्डेय एवं सभी प्रखंडों के पालक उपस्थित रहे।

