Monday, February 16

बलिया।27वें शिवकुमार सिंह राज्य स्तरीय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में बलिया ने सिवान को 64 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई

27वें शिवकुमार सिंह राज्य स्तरीय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में बलिया ने सिवान को 64 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई

 संजीव सिंह बलिया। नगरा।ताड़ीबड़ा गांव के श्री सुभाष इंटर कॉलेज ग्राउंड पर खेला गया 27वें शिवकुमार सिंह राज्य स्तरीय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच बलिया और सिवान के बीच रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया 17.5 ओवरों में 235 रनों पर आलआउट हो गई। बलिया की ओर से ऋतुराज ने 11 गेंदों पर 50 रन (6 छक्के, 3 चौके) की विस्फोटक पारी खेली, जबकि गुर्मान ने 24 गेंदों पर 50 रनों का योगदान दिया (4 छक्के, 5 चौके)। सिवान की ओर से जफर इमाम ने 4 विकेट लिए, वहीं फैजल और मितिश को क्रमशः 1-2 विकेट मिले।निर्धारित 236 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सिवान 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। सिवान की ओर से आशीब ने 23 गेंदों पर 33 रन और फरान ने 19 गेंदों पर 27 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। बलिया की ओर से दीपक पांडेय ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि मंदार ने 2 विकेट लिए।64 रनों से जीत दर्ज कर बलिया ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सर्वसम्मति से दीपक पांडेय (25 रन + 5 विकेट) को दिया गया, जिसे इंटर कॉलेज प्रबंधक मनीष सिंह ने प्रदान किया। हिटिक चौके के लिए विशाल सिंह को 501 रुपये समेत अन्य पुरस्कार मिले।मैच के आज उम्पायर हीरालाल और राजीव सिंह रहे। कमेंटेटर राजेश सिंह, विपिन और चंद्रशेखर सिंह ने जिम्मेदारी निभाई, जबकि स्कोरिंग सुनील और सत्यम ने संभाली। पांडाल में मनोज सिंह, उमाशंकर राम (नगरा चेयरमैन प्रतिनिधि), सभासद लाल बहादुर सिंह( चचया )प्रदीप सिंह (मुकेश), मुकेश सिंह, आलोक सिंह, टीपू सिंह,नवतेज सिंह समेत कमेटी के सभी सदस्य व अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *