Sunday, February 15

बलिया।साइकिल से घर लौट रही छात्रा को डंपर ने मारी टक्कर,मौत

साइकिल से घर लौट रही छात्रा को डंपर ने मारी टक्कर,मौत

जयप्रकाश महिला महा विद्यालय की छात्रा थी मृतक

 संजीव सिंह बलिया। जनपद के नगरा ब्लॉक के गांव‌ कमरोली के रहने वाले अरविंद यादव पुत्री बबीता यादव को उसे समय डंपर ने जोरदार टक्कर मार‌दी जब वह कॉलेज से साइकिल द्वारा अपने घर वापस लौट रहीथी ।

छात्रा महाविद्यालय नगरा में पढ़ाई करती थीं, वह आज स्कूल से घर लौट‌रही‌थी जब‌ यह‌ दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क हादसे में बबीता ‌की‌ मौत हो गयी। जो बीए चौथे सेमेस्टर की छात्रा थी।

घटना नगरा-बेल्थरमार्ग पर नगरा जिप स्टेंड के पास घटित हुई, जहां तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने बबिता को तेज टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद बबिता गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने शव को जिप स्टेंड के पास देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।बबिता के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, जबकि पूरे कमरौली गांव और नगरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता अरविंद यादव ने बताया कि बेटी रोज की तरह स्कूल से लौट रही थी, अचानक यह हादसा हो गया।

उन्होंने दोषी चालक को कड़ी सजा की मांग की है।स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और डंपरों की लापरवाही पर चिंता जताई है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। मृतक के परिजनों में शोक के लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *