बलिया।मुरली छपरा: सड़क हादसे के 42 दिन बाद शिक्षक ने तोड़ा दम; प्रभारी प्रधानाध्यापक शौकत अली का लखनऊ में निधन, शिक्षा जगत स्तब्ध

मुरली छपरा: सड़क हादसे के 42 दिन बाद शिक्षक ने तोड़ा दम; प्रभारी प्रधानाध्यापक शौकत अली का लखनऊ में निधन, शिक्षा जगत स्तब्ध

 संजीव सिंह बलिया।मुरली छपरा।शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा के प्राथमिक विद्यालय धतूरी टोला में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक शौकत अली का शुक्रवार की शाम लखनऊ में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। 31 जुलाई को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए शिक्षक का 42 दिनों तक निजी अस्पताल में इलाज चलता रहा, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

मौत की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मिलनसार प्रवृत्ति के धनी शौकत अली के निधन पर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, मुरलीछपरा के ब्लाक अध्यक्ष नीरज सिंह सहित दर्जनों शिक्षकों, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। श्रद्धांजलि देने वालों में राधेश्याम पांडेय, संजय सिंह, अरुण सिंह, कुलदीप सिंह रिंकू, दिग्विजय सिंह, श्रीकांत नारायण सिंह, उपेंद्र सिंह, अल्ताफ अंसारी, रामरतन सिंह यादव, पंकज यादव, विनोद यादव, पवन शर्मा, अजय कुमार गुप्ता, प्रमोद सिंह, राजीव सिंह, बृजेश यादव, गंगासागर पांडेय, सतदेव, दुर्गेश सिंह, संतोष मिश्र, नागेंद्र सिंह, दीपक माली, शशिकांत आदि शामिल हैं।

बलिया के काजीपुर निवासी शौकत अली लंबे समय से शिक्षा सेवा से जुड़े रहे थे और अपने सहकर्मियों व छात्रों में लोकप्रिय थे। उनके निधन पर विद्यालय परिसर में शोक मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *