Monday, February 16

बलिया।भदोही ने चंदौली को 17 रनों से हराया, 27वीं शिवकुमार सिंह स्मृति क्रिकेट के फाइनल में बनाई एंट्री

भदोही ने चंदौली को 17 रनों से हराया, 27वीं शिवकुमार सिंह स्मृति क्रिकेट के फाइनल में बनाई एंट्री

 संजीव सिंह बलिया।ताड़ी बड़ा गांव के टी. सुभाष इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित 27वीं शिवकुमार सिंह राज्य स्तरीय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भदोही और चंदौली के बीच रोमांचक रहा। चंदौली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोही ने 20 ओवरों में 162 रन बनाए। उमर ने धमाकेदार 72 रन (8 छक्के, 1 चौका) ठोके, जबकि सुमित ने 17 गेंदों पर 22 रन जोड़े। चंदौली की ओर से कृष्ण मुरारी ने 4 विकेट (34 रन) और अमन शर्मा ने 3 विकेट (39 रन) लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौली 18.5 ओवरों में 145 पर ढेर हो गई। शिवांश यादव ने 45 गेंदों पर 68 रन (13 चौके, 1 छक्का) बनाए, करण ने 12 गेंदों पर 26 रन जोड़े, लेकिन टीम 17 रन से रह गई।भदोही फाइनल में पहुंची। उमर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, पुरस्कार श्री बलबीर सिंह ने दिया। अंपायर रघुधन प्रसाद व हीरालाल सिंह, कमेंट्री राजेश सिंह व चंद्रशेखर सिंह, स्कोरिंग राजीव सिंह ‘जुगनू’ व सुनील सिंह ‘गोलू’ ने की।मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन विनय जायसवाल (रसड़ा) रहे। आयोजन समिति से बलबीर सिंह, मनोज सिंह, मुकेश सिंह, प्रदीप सिंह, मैनुद्दीन अंसारी, शैलेश्वर सिंह, रणजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *