Monday, February 16

आजमगढ़।यूजीसी के विरोध में रणबीर सेना ने दिया ज्ञापन 

यूजीसी के विरोध में रणबीर सेना ने दिया ज्ञापन 

आजमगढ़। यू जी सी लागूं होने से सवर्ण समाज आक्रोषित है। उसका गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रणबीर सेना यू जी सी के खिलाफ जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर इस बिल को वापस किए जाने की मांग किया।

बुधवार को रणबीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर पाठक के नेतृत्व में सामान्य वर्ग के लोगों ने यू जी सी के विरोध में प्रदर्शन किया और अपने मांगों के समर्थन में नारे लगाए। लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा और यू जी सी को काला कानून बताया। और इसे वापस लेने की मांग किया। रणबीर सेना के राष्ट्रीय महासचिव दुर्गा प्रसाद चौवे ने कहा कि यू जी सी सामान्य वर्ग के हित में नहीं है।इसे काला कानून बताया कहा की इससे सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं का कैरियर खराब होगा। चेतावनी दिया की अगर काला कानून वापस नहीं होता है तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।इस अवसर पर कृष्ण माधव, अभिषेक अमन, सत्यम, सौरभ संतोष ,विशाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *