
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, तहसील प्रशासन पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
आज़मगढ । निजामाबाद तहसील में बुधवार को दी बार एसोसिएशन निजामाबाद के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता भवन में बैठक किया है और तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। बैठक कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। कि जब तक उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह और नायब तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हों जाता तब तक सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य का विरत रहेंगे। इसकी जानकारी जिला बार एसोसिएशन को भी दी गयी। बृहस्पतिवार को सुबह बार एसोसिएशन निजामाबाद के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह के साथ नव सदस्यीय अधिवक्ताओं कि टीम जिला अधिकारी आजमगढ़ से मुलाकात उक्त प्रकरण कि जानकारी दी जायेगी।उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ता लामबंद होकर उनके कोर्ट कर रहे थे। उसी बात को लेकर आज वार्ता कर रहे थे। इसी बीच कुछ उत्साहित अधिवक्ता आकर नारेबाजी करने लगे हैं। और वार्तालाप का वहिष्कार कर चले गए हैं।
इस अवसर पर दी बार एसोसिएशन निजामाबाद मंत्री कमलेश यादव, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामाश्रय चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष खालीकुज्जमा अंसारी, पूर्व मंत्री चंद्रेश कुमार, देवेंद्र राय उर्फ दीपू,अनिल कुमार, महेन्द्र पांडेय, इशरत हुसैन, सचिन पाण्डेय, मोहनलाल, लालमन यादव, जयहिंद यादव ,विनोद यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।























