Monday, February 16

बलिया ने भदोही को 21 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार जीता 27वां शिवकुमार सिंह राज्य स्तरीय क्रिकेट खिताब

बलिया ने भदोही को 21 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार जीता 27वां शिवकुमार सिंह राज्य स्तरीय क्रिकेट खिताब

 संजीव सिंह बलिया/नगरा।आज ताड़ीबड़ा गांव के श्री सुभाष इंटर कॉलेज मैदान पर खेला गया 27वें शिवकुमार सिंह राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बलिया और भदोही के बीच रोमांचक रहा। भदोही ने टॉस जीतकर बलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।टॉस हारने के बावजूद बलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बलिया की ओर से अभय ने 28 गेंदों पर 1 छक्का व 5 चौकों की मदद से 36 रन और ऋतुराज ने 21 गेंदों पर 3 छक्के व 3 चौकों से 35 रनों का योगदान दिया। भदोही की ओर अनुज ने 4 ओवरों में 32 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अनुराग और यश को 2-2 सफलताएं मिलीं।जवाब में 139 रनों का लक्ष्य को पीछा करने उतरी भदोही 20 ओवरों में 109 रन ही बना सकी। भदोही की ओर वेदप्रकाश ने 34 गेंदों पर 5 छक्के व 1 चौका जड़कर 57 रन ठोके, अनुज ने 17 गेंदों पर 19 और यश ने 14 गेंदों पर 15 रन बनाए। बलिया की ओर मंदु यादव ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि दीपक पांडेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 12 रन खर्च कर 2 विकेट लिए। इस तरह बलिया ने भदोही को 21 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया।मैच का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ‘सियर’ व भाजपा कार्यकारिणी सदस्य शक्ति सिंह ने फीता काटकर किया।

समापन समारोह में छात्र शक्ति कांस्ट्रक्शन के डायरेक्टर व रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के अनुज रमेश सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजन समिति ने रमेश सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया।मैच के दौरान पंडाल में मुख्य अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष मैनुद्दीन अंसारी, आयोजक मुकेश सिंह, शैलेश्वर सिंह, राजीव सिंह मुकेश, मनोज सिंह, हैप्पी सिंह, आलोक सिंह, अभिषेक सिंह, सोनू सिंह, प्रणव सिंह, विनय सिंह आदि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *