Sunday, February 15

बदायूँ।टाटा पिकअप की टक्कर में चालक की मौत, वजीरगंज -वगरैन मार्ग पर हुआ हादसा 

टाटा पिकअप की टक्कर में चालक की मौत, वजीरगंज -वगरैन मार्ग पर हुआ हादसा 

बदायूं। आज कोहरा अधिक होने के कारण वजीरगंज वगरैन मार्ग पर सैदपुर के निकट टाटा 407 और पिकअप में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह को और अधिक होने के कारण वजीरगंज वगरैन मार्ग पर सैदपुर के निकट टाटा 407 और पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी तेज थी की वाहन के परखच्चे उड़ गए। ‌ घटना में पिकअप चालक 19 वर्षीय विनोद पुत्र अखलाक निवासी कुर्वी की मौत हो गई। वही टाटा 407 के चालक गंभीर रूप से घायलहो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां विनोद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानवीन में जुट गई है। विनोद की मौत से पूरे गांव में शोकव्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *