
लोहरईया के प्राथमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
संजीव सिंह बलिया।शिक्षा क्षेत्र नगरा के ग्राम सभा लोहरईया के प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण समारोह बड़े धूमधाम से आयोजितबलिया। ग्राम सभा लोहरईया के प्राथमिक विद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक राघवेंद्र प्रताप राही ने राष्ट्र ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अतिथियों और गणमान्यजनों का पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम में ग्रामीणों, अभिभावकों और बच्चों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने राष्ट्रभक्ति पूर्ण गीत गाए तथा देश की एकता व अखंडता के संकल्प को दोहराया। राही जी ने बच्चों के लिए मिष्ठान व विशेष उपहार का प्रबंध किया। बच्चों को कॉपी, कलम, रबर व इरेजर वितरित कर विशेष पुरस्कार दिए गए।इसके बाद बच्चों ने ‘वीर तुम बढ़े चलो’ का नारा लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली, जो पूरे गांव में घूमी। बच्चों के मनमोहक देशभक्ति गीतों ने ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने वाला रहा। गांव के कई सम्मानित लोग उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।इनमें विद्यालय परिवार के प्रदीप कुमार, अजय कुमार, रिंकी, तारा चौहान, सुधा चौहान, पूजा, रंजू चौहान, अर्चना श्रीवास्तव आदि प्रमुख थे।

