Sunday, February 15

बदायूँ सांसद का बिसौली दौरा,पीडीए सम्मेलन में हुए शामिल 

सांसद का बिसौली दौरा,पीडीए सम्मेलन में हुए शामिल 

बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र सांसद ने बिसौली विधानसभा क्षेत्र का व्यापक दौरा किया। बिसौली बुद्धा उपवन धर्मशाला में आयोजित समाजवादी बी.एल.ए. एवं पी.डी.ए. प्रहरी संगठनात्मक सम्मेलन में वह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

सांसद आदित्य यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार आपका और हमारा वोट काटकर हमारे वोट डालने के अधिकार को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा वोट लोकतंत्र की ताकत है और जब वोट ही छीन लिया जाएगा तो जनता की आवाज भी दबा दी जाएगी।

 उन्होंने स्पष्ट किया कि बी.एल.ए. समाजवादी पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और वही बूथ स्तर पर लोकतंत्र की रक्षा कर सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विशेषकर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के वोट को कमजोर करना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जाएगी। सम्मेलन सहित अनेक प्रमुख नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *