
रसड़ा के सेंट मेरीज़ विद्यालय में धूमधाम से चला सड़क सुरक्षा अभियान, नुक्कड़ नाटक ने बांध ली सभी की नजरें
संजीव सिंह बलिया/मरियमपुर। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रसड़ा के मरियमपुर राघोपूर स्थित सेंट मेरीज़ विद्यालय में आज एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा नौवीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, भावपूर्ण भाषण और कविता पाठ के माध्यम से सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण संदेश घर-घर पहुंचाए।विद्यार्थियों के जीवंत अभिनय और प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने तेज गति से वाहन चलाने, बिना हेलमेट के दोपहिया चलाने तथा पैदल चलते समय लापरवाही बरतने जैसे घातक खतरों की गंभीरता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मरसी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा, “ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव प्रदान करेंगे।” इस अवसर पर नोडल अधिकारी पीयूष त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।संचालन वेदिका सिंह और प्रिंसी यादव ने बखूबी निभाया, जबकि नुक्कड़ नाटक का नेतृत्व दिव्यांसी सिंह ने किया। कार्यक्रम को यादगार बनाने में सिस्टर विनीडिट, कृपा शंकर सिंह,शशिकला, शशि सिंह, संजय सिंह,सर्वेश्वर पांडे और लखन सिंह का विशेष योगदान रहा।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह अभियान जिले भर में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का हिस्सा है, जो बेसिक शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों पर आधारित है।

