बलिया स्वास्थ्य विभाग में बायोमेट्रिक हेराफेरी: आधे कर्मचारी बिना ड्यूटी के उठा रहे वेतन, सीसीटीवी फूटेज खोल सकता है पोल”
बलिया स्वास्थ्य विभाग में बायोमेट्रिक हेराफेरी: आधे कर्मचारी बिना ड्यूटी के उठा रहे वेतन, सीसीटीवी फूटेज खोल सकता है पोल"
अमर बहादुर सिंह बलिया शहर
आजमगढ़ मंडलायुक्त के निर्देश पर जुलाई 2025 से बलिया जिले के सभी सरकारी विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन द्वारा दर्ज करना अनिवार्य किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी बलिया ने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को सख्त निर्देश दिए थे कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) तथा नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन, सीसीटीवी कैमरा एवं वाई-फाई कनेक्टिविटी स्थापित की जाए, ताकि हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।
लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य विभाग में करीब 50% अधिकारी और ...
