विश्व हिंदू परिषद—बजरंग दल रसड़ा ने कोदई में निःशुल्क चिकित्सा शिविर व वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
संजीव सिंह बलिया ।रसड़ा, नवनागर प्रखंड (बजरंग दल) — विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल रसड़ा की ओर से सेवा सप्ताह के चौथे दिन ग्राम पंचायत कोदई में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत सह मंत्री आदरणीय श्री मंगल देव चौबे जी थे।
उद्घाटन के अवसर पर श्री चौबे ने सेवा कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में बलिया विभाग संयोजक दीपक गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजू सिंह चंदेल, बलिया जिला मंत्री भानु तिवारी, जिला संयोजक प्रतीक राय, जिला सह संयोजक विपिन कुमार, जिला सुरक्षा प्रमुख सोनू, जिला गौ रक्षा प्रमुख आशु गिरी, नगरा प्रखंड संयोजक अजीत सिंह, तथा सुमित जी, आदित्य जी सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व बजरंगी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं, जिसमें प्राथमिक जांच तथा परामर्श शामिल थे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता के साथ बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। आयोजकों ने कहा कि यह प्रयास सतत रहेगा और आने वाले दिनों में और भी वृक्षारोपण व सेवा गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
























