भदोही।स्कूल चलो अभियान: अभोली में नामांकन व संचारी रोग जागरूकता रैली निकाली गई।

स्कूल चलो अभियान: अभोली में नामांकन व संचारी रोग जागरूकता रैली निकाली गई।

शरद बिंद

अभोली,भदोही। अभोली ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर से शुक्रवार को सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान, नामांकन एवं संचारी रोग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिन्द, खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव तथा खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अभोली ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए “मम्मी-पापा हमें पढ़ाएं, स्कूल में चलकर नाम लिखाएं” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही संचारी रोगों से बचाव के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर समस्त प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षक, संकुल प्रभारी, एआरपी, बीआरसी स्टाफ सहित भूपेंद्र यादव, चंद्रेश कुमार, उमेश कुमार सिंह, प्रेमचंद, भग्गूराम बिन्द, पाल संतोष कुमार, अनुराग कुमार, उमेश कुमार एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *