बलिया।नव नियुक्त बीईओ पंकज सिंह का नगरा में भव्य अभिनंदन, शिक्षकों ने दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा

नव नियुक्त बीईओ पंकज सिंह का नगरा में भव्य अभिनंदन, शिक्षकों ने दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा

नगरा (बलिया)। संजीव कुमार सिंह 

नगरा ब्लॉक में नव नियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी (अतिरिक्त प्रभार) पंकज सिंह का गुरुवार को प्राथमिक शिक्षक संघ सहित शिक्षा से जुड़े विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया तथा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ‘तेगा’, मंत्री राजीव नयन पांडेय, एआरपी विश्वामित्र सिंह, शशिकांत सक्सेना, अभिषेक यादव, अटेवा अध्यक्ष राकेश सिंह, राहुल उपाध्याय, राजकुमार यादव, प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ (आजमगढ़ मंडल) के मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह, टीएससीटी के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल तिवारी तथा कंप्यूटर ऑपरेटर (अनुदेशक) मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ‘तेगा’ ने कहा कि पंकज सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यालयों के प्रभावी संचालन तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी संगठन मिलकर कार्य करेंगे।

इस दौरान उपस्थित शिक्षाकर्मियों ने नव नियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी के साथ समन्वय एवं सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन पुष्पहार पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर नवागत अधिकारी के अभिनंदन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *