बलिया।PES संवर्ग में प्रोन्नत होने पर आर. पी. सिंह का भव्य सम्मान

PES संवर्ग में प्रोन्नत होने पर आर. पी. सिंह का भव्य सम्मान

संजीव सिंह, बलिया।

नगरा (बलिया)। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) नगरा परिसर में पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी श्री आर. पी. सिंह के PES संवर्ग में प्रोन्नत होकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), श्रावस्ती में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर नियुक्त होने के उपलक्ष्य में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं, विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों तथा बीआरसी स्टाफ ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ, नगरा के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ‘तेगा’ ने कहा कि श्री आर. पी. सिंह ने अपने कार्यकाल में सदैव शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता दी। उनकी पदोन्नति उनके समर्पण, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है।

इस अवसर पर अटेवा नगरा के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राहुल उपाध्याय, मंत्री जियाउल इस्लाम, महामंत्री राजकुमार यादव, संगठन मंत्री निर्भय नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में राजीव नयन पाण्डेय, गुड्डू यादव, पुष्पेंद्र कुमार सिंह, सुदीप तिवारी, रामप्रवेश, अवधेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश्वर शुक्ला, जितेंद्र सिंह, अशोक वर्मा, निर्मल वर्मा, राहुल तिवारी, लाल बहादुर यादव, गिरजेश उपाध्याय, इंदु उपाध्याय, मीना सिंह, वीरेंद्र प्रसाद यादव, राघवेंद्र प्रताप राही, आशीष श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पत्रकार संजीव कुमार सिंह, शिक्षा मित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह, अजय श्रीवास्तव, राकेश पांडेय तथा बीआरसी स्टाफ के सोनू सिंह, मनीष जी और अजय यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथियों एवं वक्ताओं ने श्री आर. पी. सिंह के प्रशासनिक कौशल, शिक्षा सुधारों तथा शिक्षक-छात्र हित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शैक्षिक गतिविधियों को नई दिशा मिली और शिक्षकों में सम्मान की भावना सुदृढ़ हुई।

सम्मान से अभिभूत श्री आर. पी. सिंह ने सभी शिक्षकों, सहयोगियों एवं बीआरसी स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज का सम्मान है। उन्होंने नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने केक काटकर एवं पुष्पवर्षा कर श्री आर. पी. सिंह का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *