सहरसा (बिहार)।सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)
सहरसा सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के गोरदह पंचायत स्थित नव प्राथमिक विद्यालय गोरदह पुनर्वास में प्रधानाध्यापक देवनारायण प्रसाद यादव की सेवा निवृत्ति के अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक सुजीत कुमार भारती ने की, जबकि संचालन मो. औरंगजेब ने किया। इसी अवसर पर शिक्षक राज कुमार और राकेश कुमार के स्थानांतरित होने पर विद्यालय परिवार ने विदाई दी। विदाई समारोह में क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक देवनारायण प्रसाद यादव की विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया।
आसपास के विद्यालयों के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें माला पहनाकर पाग और अंगवस्त्र भेंट कर...









