सहरसा (बिहार)।शोषित दलित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने में बाबा साहब अंबेडकर की अहम भूमिका रही है —-सुदर्शन गौतम

शोषित दलित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने में बाबा साहब अंबेडकर की अहम भूमिका रही है —-सुदर्शन गौतम

राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार) 

सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोशी तटबंध के भीतर दियारा – फरकिया क्षेत्र के मध्य विद्यालय रैठी समेत कई विद्यालयों में चिड़ैयां संकुल समन्वयक सह प्रखंड अध्यक्ष, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के सुदर्शन कुमार गौतम नेतृत्व में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर, चिड़ैयां थाना प्रभारी एवं छात्र-छात्राओं के संग केक काटकर पुष्प चढ़ा कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। शिक्षक नेता सुदर्शन गौतम ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर शोषित, दलित, पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही है, साथ ही स्वर्ण को भी अधिकार दिलायें, आज उनके जन्मदिन पर हम लोग शपथ लेते हैं, इस अवसर पर छात्र-छात्रा, शिक्षक-शिक्षिका एवं अभिभावक एवं चिड़ैयां थाना प्रभारी, अपर थाना अध्यक्ष के साथ प्रभात फेरी भी निकल गई नारे भी लगाए गए संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर अमर रहें, छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों के बीच केक, टॉफी एवं मिठाइयां भी बांटी गई, छात्र-छात्राओं के बीच बहुत ही खुशहाल माहौल था। मौके पर शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम, चिड़ैयां थाना प्रभारी इंद्रजीत तांती, अपर थाना अध्यक्ष प्रेमचंद्र चौधरी, परमानंद कुमार, नवनीत कुमार, सरिता कुमारी, शिवकुमार, शंकर गुरुदेव प्रमोद मंजू ममता रीना आरती ज्योति सपना कोमल आदि उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *