भदोही।पदम श्री डॉक्टर रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार जयंती सम्मान समारोह का भव्य आयोजन।
पदम श्री डॉक्टर रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार जयंती सम्मान समारोह का भव्य आयोजन।
शरद बिंद/भदोही।
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के कुढ़वा गांव में रविवार को भावपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रजापति समाज द्वारा आयोजित था, जिसमें दूर-दराज से आए समाज बंधुओं ने भाग लिया। डॉ. रत्नप्पा कुम्हार (1909-1998), जिन्हें 'देशभक्त रत्नप्पा' के नाम से जाना जाता है, ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई। वे डॉ. भीमराव आम्बेडकर के साथ भारतीय संविधान के अंतिम मसौदे पर हस्ताक्षर करने वालों में प्रमुख थे। महाराष्ट्र में सहकारिता आंदोलन, शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उनके योगदान अविस्मरणीय हैं। उन्होंने शाहाजी लॉ कॉलेज, पंचगंगा कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरी, रत्नप्पा कुम्हार कॉलेज ऑफ कॉमर्स जैसी संस्थाओं की स्थापना की। वे महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य रहे और नागरिक आपूर्ति मंत्री भी रहे।
...


