तेज आंधी पानी से आम का पेड़ गिरने से भैंस की मौत परिजनों में बच्चा कोहराम मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी पहुंचे।
ग्राम प्रधान में आर्थिक सहायता दिलाने की की मांग।
शरद बिंद
दुर्गागंज,भदोही। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के बौरी बोझ गांव में शुक्रवार को तेज तूफान से आम का पेड़ गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। भैंस रोज की तरह वहीं बंधी थी, जब अचानक पेड़ गिर गया। ग्रामीणों ने सहयोग से आम की टहनियों को हटाया, लेकिन भैंस को बचाया नहीं जा सका।
भागीरथी बिंद पुत्र गौतम का परिवार मध्यम वर्ग से आता है, जो मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को इस परिवार की मदद करनी चाहिए, क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
ग्राम प्रधान अशोक कुमार और पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे हैं और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को इस परिवार को आर्थिक मदद देनी चाहिए, ताकि वे अपना जीवन यापन कर सकें।
























