जौनपुर।एनएच-731 पर घायल गाय को खंड विकास अधिकारी के सहयोग से भेजा गया गौशाला।

एनएच-731 पर घायल गाय को खंड विकास अधिकारी के सहयोग से भेजा गया गौशाला।

जौनपुर/बदलापुर। बछुआर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर गुरुवार की शाम सड़क हादसे में एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायल पशु को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। तुरंत पशु चिकित्सक 1962 की टीम ने पहुंचकर मौके पर इलाज किया

सूचना मिलने पर बदलापुर के खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी के सहयोग से तत्काल वाहन की व्यवस्था कराई गई। प्रशासनिक पहल के बाद घायल गाय को उपचार एवं देखभाल के लिए नजदीकी गौशाला मल्लूपुर में भेज दिया गया।

स्थानीय नागरिकों ने त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन की सराहना की। लोगों का कहना है कि राजमार्ग पर आवारा पशुओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *