शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला, सौंपा ज्ञापन, जाने क्या क्या मामला
आजमगढ़ ।उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति का एक प्रतिनिधिमंडल के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से उनके कार्यालय में मुलाकात किया और जनगणना के संबंध में अपने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेशीय प्रारम्भिक शिक्षक समिति के जिला अध्यक्ष डाक्टर राम उजागिर शुक्ल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। संगठन ने मांग किया कि जनगणना में गर्भवती महिलाओं को ड्यूटी से मुक्त किया जाए।जिन कार्मिकों की सेवानिवृत्ति में पांच वर्ष या उससे कम का समय बचा है, उन्हें भी इससे मुक्त रखा जाय।जो भी शिक्षक या कर्मचारी शारीरिक रूप से अशक्त हों उन्हें ड्यूटी से ढील दी जाए। जनगणना कार्य में लोगों की ड्यूटी विद्यालय सेवित गांव या आस -पास के मज़रों में लगाई जाए।
प्रतिनिधि मंडल में राम अवध यादव, रविशंकर यादव, जमुना प्रसाद दूबे, सूबेदार यादव, दरोगा प्रसाद यादव,उदय प्रताप राय,विनय प्रकाश दूबे, कमलेश यादव आदि शामिल रहे।























