भदोही में कलयुगी चाचा ने भतीजी को उठाकर कुएँ में फेंका,मौत

भदोही में कलयुगी चाचा ने भतीजी को उठाकर कुएँ में फेंका,मौत

घर पर दादी के साथ थी दोनों बहनें,आरोपी गिरफ्तार

शरद बिंद/भदोही/दुर्गागंज। सुरियावां थानाक्षेत्र के दानुपुर ग्रामसभा के सोनघड़ी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे एक खौफनाक वारदात सामने आई है। एक कलयुगी चाचा ने घर के सामने खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची को उठाकर कुएँ में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और ग्रामीणों ने निजी संसाधनों की सहायता से बच्ची को कुएँ से बाहर निकाला और ज्ञानपुर जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीआरबी और सुरियावां थाना अध्यक्ष मनीष द्विवेदी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने परिजनों के आधार पर आरोपी के घर से उसे हिरासत में ले लिया है और मामले कि जाँच शुरू कर दिया है। घटनास्थल का सीओ ने भी निरीक्षण किया है और परिजनों से बातचीत करके घटना से संबंधित जानकारी जुटाई है। घटना से मृतक बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में सनसनी फैल गई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात किया गया है

घटना के संबंध मे प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ सुरियावां थानाक्षेत्र के दानुपुर पश्चिम पट्टी के राजस्व गांव सोनघड़ी गांव निवासी राजू बिंद(35) पुत्र स्वर्गीय बिहारी लाल बिंद गाँव में ही रहकर मजदूरी का काम करते हैं जबकि उनकी पत्नी रीमा देवी शादी विवाह में खाना बनाने का काम करती है। राजू की दो बेटियां है जिनमे पहली बेटी 12 वर्षीय रागिनी और दूसरी बेटी आंचल(3) है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह राजू और उनकी पत्नी रीमा दोनों काम के सिलसिले मे गए हुए थे और दोनों बेटियां घर पर दादी हीरावती के साथ मौजूद थी।

दोनों बच्चियाँ घर के सामने खेल रही थी तभी अचानक पास का रिश्ते में चाचा लगने वाला युवक रंजीत कुमार बिंद उर्फ नन्हे(25) पहुँचा और राजू बिंद के दूसरे नंबर की बेटी आंचल(3) को उठा कर घर के बगल मौजूद कुएँ में फेंक दिया।

बच्ची को कुएँ में फेंक कर आसानी से आरोपी मौके से निकल गया। घटना के बाद चिक पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे बच्ची को कुएँ से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद मृतक बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष द्विवेदी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस ने आरोपी रंजीत को उसके घर से ही हिरासत में लेकर थाने ले गई जहाँ पूछताछ की जा रही है। सूचना मिलते ही सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल की है और मामले की निष्पक्ष जाँच का आश्वासन दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्ची के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुक़दमा पंजीकृत करके आगे की कार्यवाही की जा रही है और एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दिया गया है।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

नशे के चक्कर में अक्सर करता है मारपीट

ग्रामीणों की माने तो आरोपी रंजीत उर्फ नन्हे नशे का आदी है और अक्सर नशे के चक्कर में उसका परिवार में झगड़ा होता रहता है। उम्मीद जताई जा रही है कि नशे की ही लत में रंजीत ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालाकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि आरोपी ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया है और घटना के पीछे का कारण क्या है। मृतक बच्ची के परिजन आरोपी के साथ किसी भी प्रकार की दुश्मनी या विवाद रंजिश से इन्हकार कर रहे है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जाँच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *