भदोही।प्रयागराज से ड्राइवर राहुल यादव अपनी वैगनआर कार समेत लापता, परिजनों में मचा कोहराम।

प्रयागराज से ड्राइवर राहुल यादव अपनी वैगनआर कार समेत लापता, परिजनों में मचा कोहराम।

शरद बिंद/ भदोही।

भदोही।संगम नगरी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। छोटा बघाड़ा इलाके में किराए पर रहकर टैक्सी चलाने वाला 28 वर्षीय युवक, राहुल यादव, रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। राहुल अपनी सफेद रंग की वैगनआर कार (UP66AT8227) के साथ 28 मार्च 2026 की सुबह से गायब है।

क्या है पूरा मामला

परिजनों द्वारा कर्नलगंज थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, राहुल यादव पुत्र राज कुमार यादव मूल रूप से भदोही जिले के थाना दुर्गागंज के ग्राम सरायं कंसराय का निवासी है। वह प्रयागराज में रहकर अपनी गाड़ी टूरिस्ट में चलाता था। 28 मार्च की सुबह करीब 10:20 बजे वह अपनी गाड़ी लेकर निकला था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका गहरा गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *