भदोही।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में ऑनलाइन ओपीडी के लिए ई नेक्स्ट जन पोर्टल की हुई शुरुआत।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में ऑनलाइन ओपीडी के लिए ई नेक्स्ट जन पोर्टल की हुई शुरुआत।

शरद बिंद

अभोली,भदोही। अभोली ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुर्गागंज में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी शैलेश कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. चक के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में ई-नेक्स्ट जन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की गई।

इस नई व्यवस्था के तहत अब मरीजों का पंजीकरण, परामर्श और अन्य संबंधित प्रक्रियाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी, जिससे समय की बचत होगी और मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। साथ ही, अस्पताल में आने वाले मरीजों की आभा (ABHA) आईडी बनाने तथा उसे पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों का डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सकेगा और भविष्य में उपचार में सहूलियत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों और कर्मचारियों को ई-नेक्स्ट जन पोर्टल के उपयोग की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर डॉ. सीमा पंत, डॉ. आशीष चतुर्वेदी, डॉ. पंचदेव, उपासना मोर, सुरेंद्र कुमार पाल, मुकेश बिंद, शिवकुमार सिंह, प्रदूम्य कुमार, अभय कुमार एवं मनोज कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव ने बताया कि इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता आएगी और मरीजों को त्वरित व सुलभ उपचार मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *