भदोही।नम आंखों से कक्षा पांच उत्तीर्ण छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई।

नम आंखों से कक्षा पांच उत्तीर्ण छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई।

शरद बिंद

दुर्गागंज,भदोही। अभोली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामनगर में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा पांच उत्तीर्ण छात्रों को नम आंखों से विदाई दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार यादव ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के पांच मेधावी छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कक्षा पांच में प्रथम स्थान आकांक्षा गौतम, द्वितीय स्थान अनुराधा गौतम, तृतीय स्थान शुभम गौतम, चतुर्थ स्थान साक्षी तथा पांचवां स्थान हिमांशु मिश्रा ने प्राप्त किया। सभी सफल छात्रों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अन्य छात्रों को भी पेन और कॉपी वितरित की गई, जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। विदाई के समय बच्चों और शिक्षकों के बीच भावुक माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और आगे की पढ़ाई में मेहनत करने का संकल्प लिया।

ग्रामवासियों और अभिभावकों ने भी इस अवसर पर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को आइसक्रीम एवं भोजन कराकर स्नेहपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार, मुकुंद गौतम, अनिल कुमार, पारस सिंह यादव, रीता दुबे, अनूप कुमार बिंद, नेहा पाल सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *