भदोही।नवरात्रि दशमी पर भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

नवरात्रि दशमी पर भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

शाम पाँच बजे से रात ग्यारह बजे तक चलता रहा विशाल भंडारा

शरद बिंद 

दुर्गागंज भदोही। अभोली ब्लॉक के जोधापुर गांव में शनिवार की रात नवरात्रि के समापन अवसर पर चौरा माता मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

नवरात्रि के पावन नौ दिनों तक मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा। दशमी के दिन भंडारे के साथ इस आयोजन का विधिवत समापन किया गया। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

रात करीब दस बजे तक लगातार भंडारा चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया, जिसमें सभी ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।

इस अवसर पर महेंद्र प्रताप सिंह, चफनू प्रजापति, चिंतामणि विश्वकर्मा, नायब चौहान, शिव आसरे चौहान, रमाशंकर शर्मा, ग्राम प्रधान श्रीराम यादव, संदीप यादव, वंशीधर, रामजीत विश्वकर्मा, मुन्ना सिंह, रमाशंकर विश्वकर्मा, सुनील सिंह, हरिचंद्र, दीपेश, कृष्ण सहित अन्य गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *