बदायूँ।ककराला उर्स में तमाम राजनीतिक दलों के जायरीनो ने भी बड़ी तादात में की शिरकत सज्जादा नशीन से करी भेट

ककराला उर्स में तमाम राजनीतिक दलों के जायरीनो ने भी बड़ी तादात में की शिरकत सज्जादा नशीन से करी भेट

मुजीब खान/इमरान खान 

बदायूं। जनपद के ककराला कस्बे में विश्वप्रसिद्ध सूफी संत शाह शुजाहत अली मियां रहमतुल्लाअलैह के 70 वें उर्स के दूसरे दिन देश और विदेश से आए हजारों अकीदमंद शामिल हुए इसके साथ जिले सहित अन्य जिलों से तमाम राजनीतिक दलों से जुड़े वरिष्ठ नेतागण एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी अकीदत का इज़हार करते हुए दरगाह शरीफ़ की जियारत करते हुए गुलपोशी और चादरपोशी की इसके बाद तमाम जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने उर्स के सर्वे सर्वा दरगाह शाह सकलैन मियां हुज़ूर के सज्जाद नशीन हजरत गाज़ी मियां हुज़ूर से मुलाकात करके अपने बेहतर मुस्तबिल के लिए दुआ करवाई और उनका आशीर्वाद लिया।

उर्स के दौरान ज़ायरीनो की सहूलत व सुरक्षा के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। उर्स स्थल पर चार मजिस्ट्रेट तैनात किए गए, साथ ही क्षेत्राधिकारी व थाना अध्यक्ष पर्याप्त पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। इसके साथ साथ यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग, निर्बाध बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई, पेयजल, मोबाइल शौचालय, मेडिकल कैंप तथा फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई गईं। ज़िले के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कप्तान) ने स्वयं उर्स स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हैं।

उर्स के मौके पर ज़िले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री आबिद रज़ा, समाजवादी पार्टी के शेखपुर विधायक हिमांशु यादव, सखानू चेयरमैन मोहम्मद फैसल सहित अन्य कई जनप्रतिनिधी मौजूद रहे अभी ने उर्स में पहुचकर श्रद्धापूर्वक मजार शरीफ़ पर चादरपोशी की।

इस दौरान ज़िले के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कप्तान) ने स्वयं उर्स स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उर्स के दौरान बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था देने के लिए उर्स कमेटी ने जिले के अफसरान का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *