भदोही।आयुष्मान आरोग्य मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मानित

आयुष्मान आरोग्य मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मानित

शरद बिंद/भदोही 

दुर्गागंज,भदोही। अभोली ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) दुर्गागंज में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर सेक्सी अधीक्षक डॉक्टर शुभंकर श्रीवास्तव के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली एएनएम (ऑक्जिलियरी नर्स मिडवाइफ) एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

पुरस्कृत होने वाली प्रमुख स्वास्थ्यकर्मियों में सुनीता यादव (एएनएम, पीएचसी दुर्गागंज), अंतिमा,मोहिनी वर्मा (सी एचओ – कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) और सुमन शाहू,सीमा (आशा कार्यकर्ता) शामिल रहीं। इन महिलाओं को उनके समर्पित कार्य, ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, जागरूकता अभियान और जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें प्रेरित करने और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए उदाहरण स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में डॉ सुमन वर्मा, ए आर ओ हेमंत गुप्ता,बी पी एम संजीत शुक्ला, बी सी पी एम अजीत कुमार,दर्पण मिश्रा, इंद्र भूषण पांडे, भीम जैसवार, सचिन कुमार , अमित श्यामू यादव, आजाद विश्वकर्मा सहित स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेला के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध रही, जिससे सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित हुए।

यह आयोजन महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करता है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। ऐसे सम्मान से स्वास्थ्य क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ेगी। कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ और सभी ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *