TET अनिवार्यता के खिलाफ(JTFI) शिक्षक संगठनों की एकजुट हुंकार, 9-15 मार्च तक पोस्टकार्ड-ईमेल अभियान का ऐलान

TET अनिवार्यता के खिलाफ(JTFI) शिक्षक संगठनों की एकजुट हुंकार, 9-15 मार्च तक पोस्टकार्ड-ईमेल अभियान का ऐलान

 संजीव सिंह बलिया। अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ (JTFI) के तत्वावधान में विशिष्ट बीटीसी के संरक्षक भैया अरुण सिंह के नेतृत्व में जनपद बलिया में TET अनिवार्यता के विरोध में घटक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रमुख शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एकजुट होकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।बैठक के प्रमुख बिंदु:प्राथमिक शिक्षक संघ (अजय सिंह, अध्यक्ष), अटेवा (समीर कुमार पांडेय, जिला संयोजक), विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन (घनश्याम चौबे, अध्यक्ष), राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजेश सिंह, जिला संयोजक), TSCT (सतीश सिंह, अध्यक्ष), प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 (सतेंद्र राय, अध्यक्ष), माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट (लाल साहब यादव), शिक्षा मित्र संघ (पंकज सिंह, अध्यक्ष), प्रा शि संघ पंजीकृत 1160 (निर्भय नारायण सिंह), एसटी/एससी बेसिक संघ (अंजनी कुमार मुकुल, अध्यक्ष) समेत अन्य संगठनों ने भागीदारी की।उपस्थित पदाधिकारियों ने नियुक्ति के समय मानकों पर खरे उतरे शिक्षकों के भविष्य को ‘अंधेरे में धकेलने’ के खिलाफ आवाज बुलंद की।9 से 15 मार्च तक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष को पोस्टकार्ड, ईमेल और ट्विटर अभियान चलाने पर जोर दिया गया।अन्य संगठनों से एकजुटता का आह्वान किया गया।उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि: विनय राय (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), गोपाल जी पाठक, इरफान अहमद (जिला उपाध्यक्ष), नित्यानंद पांडेय (कोषाध्यक्ष), अनिल सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष, चिलकहर), राजेश सिंह (अध्यक्ष, बांसडीह), धर्मेंद्र जी आदि।शिक्षक एकता जिंदाबाद! लड़ेंगे और जीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *