बदायूँ।टैम्पो चोरी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार, टैम्पो बरामद 

टैम्पो चोरी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार, टैम्पो बरामद 

  बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान व प्रभारी निरीक्षक थाना मुजरिया के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मुजरिया पुलिस टीम द्वारा, थाना मुजरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोल्हाई में आज एक टैम्पो रजिस्ट्रेशन नं0 यूपी 24 ए टी 6711 के चोरी हो जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आये दो अभियुक्त रवि लोधी पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम हरदुआगंज थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ उम्र करीब 20 वर्ष ,शिवम शर्मा पुत्र रविन्द्र शर्मा निवासी लेखऱाज नगर कुलदीप विहार थाना महुआ खेडा जनपद अलीगढ उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर  न्यायायाल के समक्ष पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *