
ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद ने विश्व ब्राह्मण दिवस बड़े धूमधाम से मनाया
उपेन्द्र पांडेय
आजमगढ़।ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के तत्वावधान में 1 जून दिन रविवार को एलवल स्थित शिविर कार्यालय पर विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर आचार्य चाणक्य जयंती मनाई गई ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने आचार्य चाणक्य जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।अपने सम्बोधन के दौरान अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने कहा कि जब जब इस देवधरा भूमि पर अधर्म ,असत्य और अत्याचार बढ़ा है तब तब किसी न किसी रुप में ईश्वरीय शक्ति का उदय हुआ है। आचार्य चाणक्य ने नन्द वंश के अत्याचारी शासक घनानंद को हटाकर कर चंद्र गुप्त मौर्य को राजा बनाने के साथ साथ उनको राजनीति,युद्ध नीति और शासन कौशल में प्रशिक्षित कर एक शक्तिशाली और संगठित मौर्य समाज की स्थापना किया । आचार्य चाणक्य चंद्र गुप्त मौर्य के गुरु और उनके साम्राज्य के महामंत्री भी थे ।उनका जीवन राष्ट्र निर्माण और नैतिक प्रशासक के उच्चतम आदर्शों का प्रतीक माना जाता है ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षक,दार्शनिक , अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ,विधिवेत्ताऔरशाही सलाहकार थे।उनका जन्म 375ईसा पूर्व तक्षशिला में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।उनके पिता का नाम चणक एवं माता का नाम चनेश्वरी था।वह तक्षशिला विश्व विद्यालय में अर्थशास्त के शिक्षक थे। उनके द्वारा रचित दो महान ग्रन्थ अर्थशास्त्र और चाणक्य नीति आज भी प्रासंगिक हैं।
इस अवसर पर गंगा शंकर मिश्र,गिरिजा सुवन पाण्डेय,सतीश चंद्र पाण्डेय,निशीथ रंजन तिवारी,राजन पाण्डेय,राहुल पाण्डेय ,अजय तिवारी आदि उपस्थित थे।

